Corona Update 19 March 2022 देशभर में कोरोना के 2,075 आये नए केस

0
480
Corona Update 19 March 2022

Corona Update 19 March 2022 देशभर में कोरोना के 2,075 आये नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Corona Update 19 March 2022 : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है जो की एक अछि बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,075 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज मामूली बढ़त आई है ।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 71 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। (Corona Update 19 March 2022) भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,352 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

गुरुवार को देश में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए थे जबकि बुधवार को 2,876 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। (Corona Update 19 March 2022) आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 27,802 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : COD Mobile Redeem Code Today 19 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE