Conspiracy is happening against Rahul Gandhi’s people – Ashok Tanwar: राहुल गांधी के लोगों के खिलाफ साजिश हो रही है-अशोक तंवर

0
207

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में विधान सभा चुनावों के पहले बड़ा झटका लगा। चुनावों का समय नजदीक है और कांग्रेस अपने अंतर कलह से जूझ रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को इसका खामियाजा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के बाद अशोक तंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के लोगों के खिलाफ साजिश हो रही है। तंवर ने कहा कि मैं हरियाणा को अच्छे से जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने आज की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। क्योंकि राहुल के लोगों के खिलाफ साजिश हो रही है। मीडिया से बात करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि वे लोग जो सिस्टम में अच्छी तरह से स्थापित हैं, जिस तरह से वे लोगों का शोषण करते हैं, वे एसी कमरों में बैठते हैं, विदेश यात्राओं के लिए जाते हैं और 5 साल तक पैसा कमाते हैं। लेकिन चुनाव से ठीक पहले वे दिखाई देते हैं, जैसे कि वे देवता हैं, लेकिन उनके कार्य देवी देवता वाले नहीं हैं बल्कि राक्षसी हैं। बता दें कि अशोक तंवर ने ट््वीट कर लिखा था कि पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण सभी कांग्रेसजनों और जनता को मालूम है। ह्वतंवर ने गुरुवार को हरियाणा में टिकट बंटवारे में अपने समर्थकों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कहा था कि वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे।

SHARE