मुलायम सिंह हॉस्पिटल में एडमिट बेचैनी और घबराहट की शिकायत

0
311
Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर उन्हें दोपहर करीब 12 से 1 के बीच में अस्पताल लाया गया। अभी उनकी जांच की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया और दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक वह अस्पताल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद वह रात में वापस लौटे थे। हफ्ते में दूसरी बार उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में लाया गया है और उन्हें एडमिट कर लिया गया है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने 7 जून को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को फोन करके बधाई दी और साथ ही मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। अखिलेश इस समय मेदांता हॉस्पिटल के सम्पर्क में हैं और लगातार अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

SHARE