Chief Minister Uddhav Thackeray to give floor test in Vidhan Sabha tomorrow, Maha Vikas Aghadi alliance claims support of 170 MLAs: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कल देंगे विधान सभा में फ्लोर टेस्ट, महा विकास अघाड़ी गठबंधन का दावा 170 विधायकों का समर्थन

0
176

नई दिल्ली। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम को एक भव्य आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद वह सीधे सिद्धी विनायक मंदिर में अपना माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि उद्धव ठाकरे महा विकास अघाड़ी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के इस गठबंधन से मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें से शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है अब उन्हें विधानसभा में अपनी परीक्षा देनी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कल यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट का सामना करना होगा। ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कार्यभार संभाला है। वे आज राज्य सरकार के हेडक्वार्टर गए थे। राज्य सरकार ने इस फ्लोर टेस्ट के लिए शनिवार को विधानसभा का खास सत्र बुलाया है। सरकार बनाने के लिए 166 विधायकों का समर्थन का दावा करने वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने 3 दिसंबर तक समर्थन पत्र जमा करने को कहा है। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का दावा है कि 288 सीटों वाली विधानसभा में उन्हें समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या 166 से बढ़कर 170 हो गई है।

SHARE