BJP leader Sumitra Mahajan detained during CAA support rally: सीएए समर्थन रैली के दौरान भाजपा नेता सुमित्रा महाजन हिरासत में…

0
195

इंदौर। सीएए और एनआरसी को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन तो कई स्थानों पर समर्थन के लिए रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में आज सीएए के समर्थन में भाजपा की ओर से रैली का आयोजन किया गया था। रैली में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक करीब 150 भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने भी गिरफ्तारी दी है।इंदौर की मेयर मालिनी गौर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) केंद्र ने बनाया है और इस कानून को राज्य को मानना ही पड़ेगा, विपक्ष लोगों को भड़काना बंद करे। महाजन ने कहा कि संविधान ने यह अधिकार दिया है कि केंद्र को कौन सा कानून बनाना है और राज्य को कौन सा। उस अधिकार के तहत ही केंद्र सरकार ने यह कानून बनाया है तो राज्य को यह अधिकार नहीं है कि वह इस कानून को मानने से इंकार कर सके।

SHARE