BJP counterattacked on Congress, incident in Nankana Sahib tells why CAA is necessary: BJP: भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलटवार, ननकाना साहिब में हुई घटना बताती है कि क्यो सीएए जरूरी है: भाजपा

0
210

नई दिल्ली। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर मुस्लिमों द्वारा हमला किया गया। वहां घंटों प्रदर्शन किया गया और पत्थरबाजी भी की गई। इस हमले के बाद भारत में घटना पर आक्रोश देखने को मिला। अब इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया कि क्या अब भी सिद्धू आईएसआई प्रमुख को गले लगाएंगे। भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भाजपा की ओर से कांग्रेस और सिद्धू पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अबतक मैंने पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले को लेकर कांग्रेस की तरफ से कुछ भी नहीं सुना है। मुझे नहीं पता कि सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) पाजी कहां गायब हो गए हैं? इतना कुछ होने के बाद भी क्या वह आईएसआई प्रमुख को गले लगाना चाहते हैं, कांग्रेस को इस पर गौर करना चाहिए। इसके बाद भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी सीएए का समर्थन करते हुए दोहराया कि ननकाना साहिब में हुई घटना ने निश्चित कर दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून सीएए क्यों जरूरी है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों को भारत में नागरिकता देने का विरोध कर रहे विपक्षी दलों और राज्यों, प्रदर्शनकारियों को सच्चाई समझनी चाहिए। लेखी ने कहा कि ननकाना साहिब में शुक्रवार को हुई घटना की हम निंदा करते हैं। पाकिस्तान में जो हो रहा है वह निंदनीय है। वहां जबरन धर्मान्तरण कराया जा रहा है। हिंदू और सिख सहित अन्य अल्पसंख्यक महिलाओं को जबरन उठा लिया जाता है।

SHARE