Bihar election: Mukesh Sahni returns home, BJP gives 11 seats from its quota: बिहार चुनाव: मुकेश सहनी की घर वापसी, भाजपा ने अपने कोटे से दी 11 सीटें

0
222

बिहार चुनावों से पहले मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने एनडीए में शामिल होने की घोषणा की। मुकेश सहानी की पार्टी भाजपा के कोटे से 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को भाजपा ने वीआईपी के साथ गठबंधन का एलान करते हुए बताया कि वीआईपी को भाजपा अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीटें दे रही है। भाजपा ने अपने कोटेसे मुकेश सहानीी को एक एमएलसी सीट भी देगी। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टीपहले बिहार में महागठबंधन के साथ थी। लेकिन जब महागठबंधन मेंसीटों का बंटवारा हुआ था तब प्रेस कान्फ्रेंस से वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहानी ने राजद पर खंजर घोपने का आरोप लगाया था। एनडीएम शामिल होने के बाद सहनी ने कहा कि जिस गठबंधन से हमने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी, एक बार फिर से हम उसी घर में आ गए हैं। यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है। सहनी ने कहा कि आज से हम पूरी मजबूती से बिहार एनडीए के साथ हैं। हमें नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। गौरतलब है कि वीआईपी साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ थी। बुधवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआईपी के एनडीए में शामिल होने की जानकारी दी गई। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और सुशील मोदी मौजूद थे।

वीआईपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

1 ब्रह्मपुर
2 बोचहा
3 गौरा बोराम
4 सिमरी बख्तियारपुर
5 सुगौली
6 मधुबनी
7 केवटी
8 साहेबगंज
9 बलरामपुर
10 अली नगर
11 बनियापुर

एनडीए में सबसे अधिक टिकट अति पिछड़ा समाज के लोगों को दिया जा रहा।

SHARE