Assembly Election 2022 Live पंजाब, यूपी व उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेगी महिला कांग्रेस

0
665
Assembly Election 2022 Live

Assembly Election 2022 Live पंजाब, यूपी व उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेगी महिला कांग्रेस

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Assembly Election 2022 Live : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता देश के तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा (Assembly Election 2022 Live) डिसूजा ने हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को पंजाब में महिला कांग्रेस आॅब्जर्वर नियुक्त किया है।

महिला कार्यकर्ताओं को किया तैयार

Assembly Election 2022 Live

दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के साथ बैठक करके लौटी सुधा भारद्वाज ने बताया कि महिला कांग्रेस हरियाणा के साथ लगते यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में प्रचार की कमान संभालेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की महिला कार्यकर्ताओ व नेताओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

पंजाब में भी प्रचार करेंगी कांग्रेस नेत्रियां

सुधा भारद्वाज ने बताया कि वह खुद अमृतसर, चमकौर साहिब, भदौड़, लहरागागा, बरनाला समेत पूरे पंजाब में प्रचार करेंगी। चुनावी रण में जीतने के लिए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिलाएं घर-घर दस्तक देंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 111 दिन के कार्यकाल में लागू किये 100 से अधिक फैसलों के बारे महिला नेत्रियों को जानकारी दी गई है।

SHARE