दिल्ली में आज से शुरू होगा आश्रम फ्लाईओवर, सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

0
191
Ashram Flyover in Delhi

आज समाज डिजिटल, Ashram Flyover in Delhi : दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन करने वाले राहगिरों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले 2 महीने से बंद दिल्ली आश्रम फ्लाईओवर आज से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार को लेकर 2 महीने पहले इसे बंद किया गया था, जिस कारण इसे बंद किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज इसका उद्घाटन करेंगे जिसके बाद शाम 5 बजे से फ्लाईओवर को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने रविवार को यात्रियों के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। दिल्ली पुलिस ने अपनी सलाह में बारापुला फ्लाईओवर का उपयोग करने वाले यात्रियों को आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग करने की सलाह दी। हालांकि आश्रम फ्लाईओवर पर अभी बस-ट्रक समेत भारी वाहनों की एंट्री पर अभी रोक रहेगी।

इन वाहनों को होगा फायदा

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक डीएनडी से गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाए आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग करने की सलाह दी गई है। आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार के बाद से नोएडा, गाजियाबाद से दक्षिण दिल्ली आने जाने वाले वाहनों को फायदा मिलेगा। अभी इन रास्तों पर जाम से जूझना पड़ता है। फ्लाईओवर के विस्तार के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Xiaomi Mix Fold 3 कब होगा लॉन्च, सामने आई ये अहम जानकारी

ये भी पढ़ें : Yellow Color में आएगा iPhone 14, फीचर्स ही नहीं अपने लुक से भी सबको करेगा आकर्षित

ये भी पढ़ें : Tata Play Binge पर भी ले सकेंगे ShortsTV का मजा, कंपनी ने दर्शकों के हित में लिया ये फैसला

ये भी पढ़ें : Google ने बंद किए चीन, रूस और ईरान से जुड़े 7500 से अधिक यू-ट्यूब चैनल, जानिए वजह

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE