Agra Weather मार्च महीने में पड़ रही है जून जैसी गर्मी

0
351
Agra Weather
Agra Weather

Agra Weather

आज समाज डिजिटल, आगरा : 

Agra Weather : राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं ने आगरा शहर में गर्मी बढ़ा दी है। आगरा का अधिकतम तापमान 39 सेल्सियस डिग्री रहा।

गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने के अंत में पारा और बढ़ेगा। आने वाले दिनों में आगरा शहर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये उपाय

रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर सीकरी का दर्ज किया गया। यहां का तापमान 41.9 सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शरीर जला देने वाली गर्मी से बचने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि बाहर निकलने से पहले पूरे आस्तीन के कपड़े पहने।

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • तेज धूप में निकलने से बचें।
  • बाहर निकलें तो सिर को ढक कर रखें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें।
  • इसके साथ ही तेज मसाले चिकनाई युक्त खाना खाने से भी बचें।
  • चाय कॉफी का सेवन जहां तक संभव हो ना करें।
  • तरल पदार्थ जैसे छाछ,लस्सी,नारियल पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करें
    वॉक थ्रू रिंकी उपाध्याय

Agra Weather

Read Also : Muktakashi Manch तेरी मिट्टी में मिल जाऊं….. ने किया एयरफोर्स और सेना के जवानों को भावुक

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE