A delegation of United Kisan Morcha met Chief Minister Arvind Kejriwal: संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

0
216

संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली की जेलों में बंद आंदोलनकारियों की रिहाई और लापता हुए युवाओं के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। सयुंक्त किसान मोर्चा को तरफ से प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, इंदरजीत सिंह व हरपाल सिंह मुंडल दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने अब तक पता चले 29 लापता युवकों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी और जेलों में बंद आंदोलनकारियों को सभी मानवीय सुविधाओं की मांग की। किसान नेताओ ने मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग करते हुए कहा कि इस जांच से पुलिस ज्यादती सबके सामने आ सकेगी। मोर्चे के नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की ताकि 26 जनवरी की साजिश सबके सामने आ सके। किसान नेताओ ने कहा कि पुलिस की जब्त में ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी जल्द ही किसानों को वापस सौपें जाए।

इस बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ दिल्ली के गृह मंत्री सतेंद्र जैन, राघव चड्ढा और डॉ बलबीर सिंह भी थे।

श्री केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि जेल उनके शासन के अधीन है और वह जेल में बंद आंदोलनकारियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। दिल्ली सरकार ने किसान नेताओ को उन 115 किसानों की सूची भी दी जो तिहाड़ जेल में बंद है। किसान नेताओं को आश्वासन देते हुए कि श्री केजरीवाल ने कहा कि वे उन मामलों पर देश के गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखेंगे जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इंटरनेट व्यवस्था को भी तुरंत शुरू करने की भी मांग करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही जेल में बंद और लापता युवाओं को मुफ्त कानूनी सहायता और हर संभव मदद देने की घोषणा कर चुका है।

सयुंक्त किसान मोर्चा की लीगल टीम के सदस्य निम्न है
1. प्रेम सिंह भंगू (सयोंजक)
2 राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला
3 किरणजीत सिंह सेखों
4 इंदरजीत सिंह
5 कमलजीत सिंह
6 विकास ईसर

SHARE