68 girls get their inner wear removed to check their periods: गर्ल्स हास्टल में 68 लड़कियों के पीरियड्स चेक करने के लिए उतरवाए गए इनरवियर

0
285

नई दिल्ली। गुजरात में एक अजीब मामला सामने आया है। लड़कियों के मासिक धर्म को चेक करने के लिए उनके इनरवीयर उतरवाकर देखे गए। यह मामला भुज जिले के गर्ल्स हॉस्टल का हकै। जहां हास्टल के गार्डन में सैनिटरी पैड मिलने के बाद वहां रहने वाली 68 लड़कियों की चेकिंग की गई। पीरियड्स चेक करने के लिए उनके इनरवीयर तक उतरवाकर चेक किए गए। इस मामले को लेकर छात्राओं में रोष है तो छात्राओं के माता-पिता इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। वहीं कॉलेज प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है। दरअसल भुज के सहजानंद गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों के पीरियड्स आने पर कुछ नियमों को मानन पड़ता है। जिस लड़की को पीरियड्स होंगे वह हॉस्टल में नहीं रहेगी। उस युवती के लिए हॉस्टल के बेसमेंट में रहने की जगह बनाई गई है और किसी से भी मिलेगी-जुलेगी नहीं। इतना ही नहीं उसके किचन और पूजा स्थल में जाने पर भी मनाही है। इस दौरान उसके खाना खाने के लिए भी बर्तन अलग है। क्लास में युवतियों को पीछे बैठने के निर्देश दिए गए हैं। इस कॉलेज के गार्डन में सैनेटरीपैड मिलने से लड़कियों के मासिक धर्म की जांच की गई जिसमें लड़कियों से इनरवियर तक उतरवाकर देखे गए। इस मामले में कॉलेज की डीन दर्शना ढोलकिया ने कहा कि यह मामला हॉस्टल का है और इसका यूनिवर्सिटी/कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं है। जो कुछ भी हुआ है वह लड़कियों की अनुमति से हुआ है। किसी ने भी इसके लिए लड़कियों को मजबूर नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

SHARE