कोरोना के 31,023 नए मामले, 38,577 लोग ठीक हुए

0
325
coronaPatient
coronaPatient
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में इस वैश्विक महामारी के 31,023 नए मामले सामने आए हैं और 401 मरीजों की मौत भी हुई। लगातार दूसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। 38,577 लोग ठीक हुए और अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई है। फिलहाल 3.47 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में चार दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 20,846 लोगों ने बीमारी को मात दी। देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुदुुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
SHARE