Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड को संबोधित किया

0
63
Mann Ki Baat
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने 'मन की बात' के 124वें एपिसोड को संबोधित किया

PM Modi Addressed Mann Ki Baat, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ ही देशवासियों व देश की सफलताओं पर भी बात की। इसके अलावा पीएम ने मराठा किलों का जिक्र किया। उन्होंने  हाल ही में अंतरिक्ष जाकर लौटे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhansu Shukla) का भी जिक्र किया। बता दें कि पीएम का मासिक कार्यक्रम मन की बात 2014 में शुरू हुआ था।

शुभांशु शुक्ला से की संबोधन की शुरुआत 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ही शुभांशु शुक्ला से की। उन्होंने कहा, शुभांशु ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वह जैसे ही स्पेस से धरती पर लैंड हुए, पूरा देश खुशी से सराबोर हो गया। उनकी इस सफलता के बाद वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष व विज्ञान के मामले में भारत में नया माहौल बना है। इस तरह की कामयाबियों को देखकर छोटे बच्चे अंतरिक्ष में जाने की इच्छा जताते हैं।

देश में तेजी से बढ़ रहे स्पेस स्टार्ट-अप

प्रधानमंत्री ने देश में स्पेस स्टार्ट-अप लगातार और तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष पहले भारत में स्टार्टअप 50 से भी कम थी और वर्तमान में केवल अंतरिक्ष के क्षेत्र में ही यह संख्या 200 से अधिक हो गई है। पीएम ने देशवासियों से कहा कि अगले महीने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है और आप इसे किस तरह सेलिब्रेट करेंगै। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर को कोई नया विचार हो तो मुझे नमो एप पर जरूर भेजें।

‘इंस्पायर मानक अभियान’ पर बात 

प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘इंस्पायर मानक अभियान’ के तहत अपना आइडिया देने वाले बच्चों की संख्या दो गुना हो गई है। उन्होंने कहा, इस अभियान में हर स्कूल से पांच बच्चों का जयन किया जाता है और हर बच्चा अपना नया आइडिया शेयर करता है।

यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को दिया है विश्व धरोहर का दर्जा 

पीएम मोदी ने मराठा किलों का जिक्र करते हुए बताया कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर का दर्जा प्रदान किया है और इनमें से 11 किले अकेले महाराष्ट्र में हैं। एक किला तमिलनाडु में है। मोदी ने कहा कि हर किले से इतिहास का एक-एक पेज जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, मेरा देश के सभी लोगों से आग्रह है कि वे इन किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को जानें। किले में मौजूद हर पत्थर एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।

अगस्त क्रांति का महीना

प्रधानमंत्री ने कहा, अगस्त क्रांति का महीना है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को लोकमान्य बालगंगाधर की पुण्यतिथि होती है। इसके बाद 7 अगस्त को ‘नेशनल हैंडलूम डे’ के 10 साल पूरे हो रहे हैं। आठ अगस्त को राष्टÑपति महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ था। वहीं 15 अगस्त को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी ने द्रास में वॉर मेमोरियल पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि