समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान
Panchaang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 28 अगस्त गुरुवार का दिन है। भाद्रपद माह की भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 05:57 पीएम तक उपरांत षष्ठी ,नक्षत्र चित्रा 08:43 एम तक उपरांत स्वाति, शुक्ल योग 01:18 पीएम तक, उसके बाद ब्रह्म योग, करण बालव 05:57 पीएम तक, बाद कौलव है। गुरुवार को अनफा योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस उत्तम योग में भगवान विष्णु वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को खूब तरक्की दिलाएंगे। समाज में इनका खूब मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में भी तरक्की हासिल होगी।

राशिफल

  • मेष: राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम के समय घर मेहमान आने से आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे।
  • वृषभ: कला और साहित्य से जुड़े लोगों के मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी बड़े-बुजुर्ग के सहयोग और समर्थन से आपके व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में भी दिन शुभ रहने वाला है और पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने के चलते आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में खानपान पर ध्यान जरूर दें।
  • मिथुन: आपका दिन अच्छा रहने वाला है और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसी के चलते आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर सकते हैं। व्यापार के मामले में अपनी बुद्धिमानी और कौशल से आप बड़ी सफलता प्राप्त करकेंगे। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अगर किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो वह अब दूर हो जाएगी। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
  • कर्क: नौकरी, व्यवसाय और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज प्रगति प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े-बुजुर्ग आपकी हर प्रकार की सहायता कर सकते हैं, जिससे उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • सिंह: कार्यक्षेत्र और परिवार में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर आपको साहस और धैर्य से काम लेना होगा। बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। समझदारी और बुद्धिमानी से निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
  • कन्या: राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शांति और धैर्य के साथ फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर तनाव उत्पन्न होने की भी संभावना है। ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। लेकिन व्यापार के मामले में कोई नई योजना बन सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी।
  • तुला: आपके पराक्रम और धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर कानूनी या कोर्ट के किसी मामले में फंसे थे तो अब वहां भी आपकी जीत हो सकती है, जिससे तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से आप सफलता हासिल करेंगे। वहीं, अचल संपत्ति के व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
  • वृश्चिक: व्यापार और कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति बेहतर रहने से आपको संतुष्टि महसूस हो सकती है। वहीं, सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने से सम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है और राजनीतिक क्षेत्र में अधिक प्रयास करने होंगे। परिवार के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है।
  • धनु: आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल में विरोधियों से सावधान रहें और कोई भी अनावश्यक बात न कहें, अन्यथा वे आपकी बात को अलग तरीके से सभी के सामने रख सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है।
  • मकर: राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग नए संपर्क बना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप किसी सुव्यवस्था के कार्य में भी ले रह सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
  • कुंभ: कार्यक्षेत्र में पैसों के लेन-देन के मामले में आपको सावधान रहना होगा। खर्चे अधिक बढ़ने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी।
  • मीन: कारोबार के मामले में आपको उन्नति के रास्ते मिल सकते हैं और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्यों में बाधाएं डालने में सफल नहीं हो पाएंगे। आपको किसी गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति के सहयोग से मार्गदर्शन मिल सकता है और जीवन की समस्याएं भी कम होंगी। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा और परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।