घर में सकारात्मक ऊर्जा का होता है प्रवेश
Ganesh Chaturthi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। इसलिए इस तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त यानी की आज मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा की विषेश पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मोदक और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है।
इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो घर में विशेष जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर
सनातन धर्म में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम को दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और सुख-शांति का वास होता है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। परिवार के सदसयो पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करें और गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। मंत्रों का जप करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
शाम को तुलसी के सामने
सनातन धर्म में तुलसी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में गणेश चतुर्थी की शाम को तुलसी की पूजा-अर्चना करें और देसी घी का दीपक जलाएं। सात या पांच बार पौधे की परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न-धन से भंडार भरे रहते हैं। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़े : गणेश चतुर्थी आज, जानें गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त