महिलाओं को आकर्षित करती नेम ज्वैलरी, जानें क्‍यों ?

0
235

नेम ज्वैलरी हमेशा ही महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस प्रकार की ज्वैलरी की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि आपका नाम आपकी ज्वैलरी को एक पर्सनल व डिफरेंट टच देता है। तभी तो रिंग्स से लेकर नेकलेस तक में अलग−अलग नामों को डिफरेंट स्टाइल्स के साथ इस्तेमाल किया जाता है। यह देखने में सिर्फ मॉडर्न लुक ही नहीं देते बल्कि आपके स्टाइल को भी एन्हांस करने का काम करते हैं। जहां तक नेम नेकलेस की बात है तो आजकल इसमें डिफरेंट मैटल्स व पैटर्न का प्रयोग किया जा रहा है। लाइटवेट होने के साथ−साथ टेंडी होने के कारण गर्ल्स के बीच इसका खासा क्रेज बरकरार है। तो आईए जानते हैं नेम नेकलेस के बढ़ते ट्रेंड के बारे में−

नेम ट्रेंड है काफी इन
पिछले कुछ समय से फैशन वर्ल्ड में नेम व स्लोगन का प्रयोग काफी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है फिर चाहे बात टी−शर्टस की हो या ज्वैलरी की। हर जगह इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। नेम टी−शर्टस की तरह ही नेम नेकलेस का प्रयोग भी फैशन के गलियारों में बखूबी हो रहा है। वैसे नेम नेकलेस की दीवानगी सिर्फ आम यूथ में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड यहां तक कि हॉलीवुड सेलिब्रेटीज के बीच भी आसानी से देखी जा सकती हैं।

डिफरेंट मैटीरियल
नेम नेकलेस बनाने में डिफरेंट मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें रेजन प्लास्टिक, प्लेन मेटल, गोल्ड−सिल्वर मिक्स मैटल नेम नेकलेस का काफी रिच लुक देते हैं। इस प्रकार के मिक्स मैटल्स को नेम टैग्स भी कहा जाता है। अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और आप कुछ इनोवेटिव पहनना पसंद करती हैं तो आप इसे हैगिंग बीड्स, सेरोस्की क्रिस्टल्स या सेमी प्रेशियस स्टोंस के साथ स्टाइल नेम नेकलेस पहन सकती हैं।

केजुअल लुक से पार्टी तक
नेम नेकलेस की एक खासियत यह होती है कि यह बेहद लाइटवेट होते हैं, जिनके कारण आप इन्हें डेलीवियर के साथ−साथ बतौर पार्टी वियर भी कैरी कर सकती हैं। खासतौर से, मॉडर्न लुक के साथ तो यह एकदम फिट बैठते हैं। आजकल नेम नेकलेस को डिफरेंट स्टाइल्स में बनवाया जा रहा है, इसलिए यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप किस स्टाइल को कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप मार्केट में मिलने वाले नेम नेकलेस भी पहनें। अगर आप खुद का स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो आप अपनी पसंद व स्टाइल के अनुसार इन्हें आर्डर पर भी बनवा सकती हैं। इन स्टाइल में आप पूरे नाम से लेकर इनिशियल के नेकलेस भी बनवाकर पहन सकती हैं। अगर आप अपना नाम थोड़ा शाइनिंग में चाहती हैं तो आप गोल्ड प्लेटेड नेम नेकलेस पहनें। साथ ही आप इसके साथ अटैच होने वाली चेन के साथ भी कुछ क्रिएटिव कर सकती हैं।

प्ले विद कलर्स
आजकल नेम नेकलेस को ट्रेंडी बनाने के लिए डिफरेंट कलर्स व पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। अब पहले की तरह कुछ नॉर्मल कलर्स का ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि इन्हें थोड़ा क्रिएटिव लुक देने के लिए ऑफबीट कलर जैसे पिंक, व्हाइट, पेस्टर्ल या मिक्स कलर आदि का भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार के कलर्स गर्ल्स द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं तथा यही ऑफबीट कलर्स इन नेम नेकलेस की खूबसूरती को उभारने के साथ−साथ इन्हें पार्टी वियर भी बनाते हैं।

रेंज में वैरायटी
लोकल मार्केट में मिलने वाले नेम नेकलेस करीबन 300 रूपए से शुरू होते हैं। इस रेंज के नेम नेकलेस को आप केजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप पार्टी के लिए नेम नेकलेस पहनना चाहती हैं तो आपको 2000 रूपए से लेकर 10000 रूपए तक मिल सकते हैं। वैसे नेम नेकलेस की रेंज इसमें इस्तेमाल होने वाले मैटल पर निर्भर करती है।

SHARE