जानिए जायफल के तेल के अनेक फायदे Nutmeg Oil Benefits

0
646
Nutmeg Oil Benefits

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Nutmeg Oil Benefits : जायफल (Nutmeg) एक खुशबू वाला ऐसा मसाला है। जो न सिर्फ खाना पकाने के लिए बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। जायफल के अनेक लाभ और गुण होते है। जायफल के ही तरह जायफल का तेल (Nutmeg Oil) भी स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है। भारतीय व्यंजनों में थोड़ा मीठा स्वाद देने के लिए इस मसाले का उपयोग कम मात्रा में किया जाता है। पाचन तंत्र को ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक यह हर जगह सक्षम साबित हुआ है।

यह औषधिये रूप में, गैस व बदहज़मी, भूख भड़ाने आदि में भी उपयोग किया जाता है। जायफल तेल कई बीमारियों के इलाज में बहुत उपयोगी है इसका सेवन दांत दर्द, हृदय रोग, दस्त, खाँसी, उलटी, जुखाम आदि समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। जायफल का तेल का इस्तेमाल दवाइया और कॉसमेटिक्स बनाने में भी किया जाता है। आइये जानते है जायफल के तेल के फायदों के बारे में ।

Read Also : आप जिस ट्रेन में करते हैं सफर वो कब होती है रिटायर? जानिए बाद में इस ट्रेन का क्या होता है Indian Railway News

जायफल तेल के फायदे  (Nutmeg Oil Benefits In Hindi)

1. दांत दर्द (Nutmeg Oil Benefits)

इससे मसूड़ों की सूजन और दांतों में होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। इसे रुई में भिगो कर दर्द वाली जगह लगा। इससे दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा।

2. तनाव कम करने के लिए (Nutmeg Oil Benefits)

जायफल के तेल का उपयोग अरोमाथेरेपी के लिए भी किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल डिफ्यूजर में डालकर कर सकते हैं। ये तनाव और एंग्जाइटी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

3. घाव या चोट पर (Nutmeg Oil For Injury and Wound)

जायफल का तेल किसी भी घाव के निशान को मिटाने में मदद करता है। 1 चमच जायफल के तेल में 1 चमच सरसों का तेल मिलाकार घाव पर लगाए। इससे निशान धीरे धीरे हल्का हो जाएगा।

4.  जोड़ों दर्द के लिए (Nutmeg Oil For Joint Pain)

जायफल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।ये मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव से संबंधित दर्द में राहत देने का काम करते हैं। जोड़ों की सूजन को आराम देने में ये तेल काम कर सकता है। जायफल के तेल की कुछ बूंदें प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। जायफल के तेल से चोट-मोच का दर्द व सूजन वाले हिस्से पर मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है और यह दर्द निवारक का काम करता है।

5. त्वचा व फटी एड़ियों के लिए (Benefits Of Nutmeg Oil)

सर्दी के मौसम में हाथों और पैरों की त्वचा फट जाया करती है।जायफल में एंटी ऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर होता है। ये त्वचा के लिए के लाभकारी साबित हो सकता है। जायफल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल आप नहाने के पानी में मिलाकर कर सकते हैं। जायफल के तेल से फटी एड़ियों को भी  रहत मिलती है।

6. पेट दर्द (Nutmeg Oil Benefits)

जायफल के तेल की 2-3 बूंद चीनी में या मीठे बताशे में मिलाकार खाने से पेट के दर्द में रहत मिलती है। इससे पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

Read Also : आप भी आज से शुरू कर दें अंकुरित लहसुन खाना,मिलेंगे ये ढेरो फायदे Garlic Benefits

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE