हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, तुरंत कंट्रोल होगा बीपी

0
394

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक खतरनाक स्थिति है जो दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें नसें सिकुड जाती हैं। इसका वजह से खून के प्रवाह पर प्रेशर बढ़ता है। ऐसे में सिरदर्द, बेचैनी महसूस होना, चक्कर आता है। इसके अलावा हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी कई बार जानलेवा हो सकती है। हालांकि इस बीमारी को कम करने के लिए दवाएं उपलब्ध है। इसके अलावा अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। आप घर में एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सेवन कर इस बीमारी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को कैसे कम कर सकते हैं।
कम मात्रा में सोडियम खाएं
कई स्टडी में हाई ब्लड प्रेशर का सीधा अधिक सोडियम से बताया गया है। स्ट्रोक की वजह से सोडियम हो सकता है। डेली रूटीन में नमक कम खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकते है। सोडियम का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग- अलग होता है। सामान्य तौर पर लोगों को सॉल्टी प्रोसेस्ड फूड को नियंत्रित करना चाहिए। आमतौर पर एक आदमी को पूरे दिन में 2300 मिलीग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
पोटेशियम की मात्रा बढ़ाएं
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए पोटेशियम एक आवश्यक पोषक तत्व है। डाइट में पोटेशियम वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में सोडियम के लेवल को कम करने में मदद करता है। प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। डाइट को बैलेंस करने के लिए पोटेशियम वाली चीजों के सेवन करना चाहिए।
रोजाना एक्सरसाइज करें
हर व्यक्ति के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। शोध में कहा गया है कि स्वस्थ रहने और बीमारियों से दूर रहने के लिए 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए और अधिक जरूरी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हर रोज 40 मिनट चलना काफी है।
धूम्रपान और सिगरेट छोड़े
धूम्रपान और शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। शोध में बताया गया कि शराब पीने से 16 प्रतिशत केस बढ़ते है। शराब और धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ब्लड वैसल्स को नुकसान पहुंचता है। ये दोनों चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए बेहतर है कि इन दोनों चीजों को छोड़ दें।
कार्ब्स कम खाएं
एक स्टडी में दावा किया गया कि रिफाइंड कार्ब्स और शुगर से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। इन दोनों चीजों को कम करने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। ब्रेड और चीनी जैसी चीजें खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लो कार्ब डाइट खाने की सलाह दी जाती है। आप इन चीजों की जगह साबुत अनाज और शहद का सेवन करना चाहिए।

SHARE