Eye Twitching जानिए आखिर क्यों फड़कती है आंख ? आंख फड़कने के कुछ कारण

0
652
Eye Twitching

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Eye Twitching: ज्यादातर लोग आंखों का फड़कना अपशगुन मानते है। लेकिन वास्तव में इसका चिकित्सीय कारण है और सेहत से संबंध है। लेकिन बार-बार आंखों का फड़कना आंख संबंधी किसी बड़ी बीमारी का कारण हो सकता है। यूं तो कभी-कभार आंख का फड़कना आम बात है। लेकिन अगर ये समस्या आपको बार-बार परेशान कर रही है तो ये आंखों से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आंखों फड़कने के कई कारण हो सकते हैं।

स्ट्रेस लेना  ( Eye Twitching)

यदि आप किसी तरह के स्ट्रेस में है तो उससे भी आंखों के फड़कने की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप तनाव को कंट्रोल करें तो आंखों का फड़कना बंद हो जाएगा। यदि आपको आंखों के फड़कने की समस्या कम है तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। जैसे कि आंखों को गर्म कपड़े से सेकने पर आपको इससे फायदा मिलेगा।

कैफीन का सेवन

Eye Twitching

आंखों के फड़कने की सबसे बड़ी समस्या कैफीन के अत्यधिक सेवन की वजह हो सकती है। इसके अलावा चाय, कॉफी, सोडा, चॉकलेट, सभी में कैफीन होता है और जिसकी वजह से आंखों के फड़कने की समस्या बढ़ सकती है। कैफीन का सेवन धीरे-धीरे-कम करें या पूरी तरह से इसे लेना बंद कर दें। इससे आंखों के फड़कने की समस्या कम हो जाएगी।

भरपूर नींद न लेना

नींद पूरी न होने से आंखों की मसल्स को आराम नहीं मिलता। अगर आपके शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है तो ये भी आंख फड़कने की बड़ी वजह हो सकती है। नींद पूरी ना होना, ये आपकी आंखों के स्ट्रेस को बढ़ा सकता है।

आंखों में इंफेक्शन ( Eye Twitching)

आंखों में सूखापन होने की वजह से भी आंख फड़कती है। इसके अलावा आंखों में पानी आना, खुजली, होने से भी आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। अगर आंखें बहुत ड्राई हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Read Also:Glowing Skin Tips : खुश्क मौसम में चमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE