Important Historical Events of 29 September : आज समाज नेटवर्क (1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत) साल 1927 में अमेरिका और मैक्सिको के बीच पहली बार टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई, जो दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक तकनीकी प्रगति थी।

इस सेवा ने सीमा पार संचार को आसान और तेज़ बना दिया। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियाँ मजबूत हुईं, बल्कि लोगों के आपसी संबंध भी पहले से बेहतर हुए। यह कदम उस दौर में संचार तकनीक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि था, जब लंबी दूरी की कॉलिंग अभी नई और उभरती हुई तकनीक थी। इस सेवा ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग और संवाद को भी नया आयाम दिया।

29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
  • 1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
  • 1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
  • 1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
  • 1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
  • 1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
  • 1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • 1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
  • 2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • 2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
  • 2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • 2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।

29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1944 – मीना काकोदकर – कोंकणी भाषा की जानी-मानी लेखिकाओं में से एक हैं।
  • 1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति
  • 1932 – महमूद – प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
  • 1930 – सत्यव्रत शास्त्री – संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।
  • 1928- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
  • 1725 – रॉबर्ट क्लाइव – ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।

29 सितंबर को हुए निधन

  • 2020 – के. सी. शिवशंकर – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट थे।
  • 2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
  • 2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
  • 1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी
  • 1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 28 September : जानिए 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ