Important Historical Events of 2 October : आज समाज नेटवर्क (1904 – लाल बहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री) लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय (अब पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर) में हुआ था। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने और अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी तथा नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध हुए।

स्वतंत्रता संग्राम में उनका सक्रिय योगदान रहा और वे महात्मा गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने रेल मंत्री, गृहमंत्री आदि पदों पर कार्य किया। 1964 में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वे भारत के प्रधानमंत्री बने।उनके कार्यकाल में 1965 का भारत-पाक युद्ध हुआ। इस दौरान उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।

11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। शास्त्री जी आज भी ईमानदार और जनसेवक नेता के रूप में याद किए जाते हैं।

2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
  • 1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
  • 1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
  • 1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
  • 1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
  • 1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
  • 1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
  • 1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
  • 1988 –
    कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
    तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
  • 2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
  • 2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
  • 2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
  • 2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1997 – लवलीना बोरगोहेन – भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी हैं।
  • 1985 – भव्या लाल – नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।
  • 1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
  • 1967 – अर्देम पटापौटियन – अमेरिका के प्रसिद्ध आणविक जीव विज्ञानी, तंत्रिका वैज्ञानिक हैं।
  • 1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
  • 1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान
  • 1869 – महात्मा गाँधी – भारत के राष्ट्रपिता
  • 1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी
  • 1904 – लालबहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री
  • 1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक
  • 1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1900 – लीला नाग – प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।
  • 1891 – विनायक पांडुरंग करमरकर – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।

2 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1906 – राजा रवि वर्मा – विख्यात चित्रकार
  • 1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता
  • 1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
  • 1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 1 October : जानिए 1 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ