इशिका ठाकुर, Kurukshetra News: हरियाणा की राजनीति में रविवार का दिन रैलियों का रहा। एक ओर भाजपा और कांग्रेस की रैलियों का आयोजन हुआ तो दूसरी ओर कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ओर से रैली की गई। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दंभ भरा। उनके साथ हरियाणा के प्रदेश प्रभारी और सांसद सुशील गुप्ता और अशोक तंवर मौजूद रहे।

15 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

Kejriwal's rally defeated politicsKejriwal's rally defeated politics
Kejriwal’s rally defeated politics

15 हजार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। सुबह से ही कुरुक्षेत्र में जाम लगना शुरू हो गया। भीषण गर्मी होने के बावजूद लोग केजरीवाल को सुनने के लिए जमे रहे। कार्यक्रम सुबह लगभग 11:00 बजे शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के देरी से आने के कारण 2:30 बजे खत्म हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गर्इं। ये जाम की स्थिति काफी समय तक बनी रही।

केजरीवाल ने गर्मी में घंटों इंतजार का जताया आभार

केजरीवाल ने कहा कि मैं आप सभी का आभारी हूं कि आप इतनी गर्मी में भी कई घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने हरियाणा की धरती पर जन्म लिया है, जिसका वह कभी कर्ज नहीं चुका सकेंगे। शनिवार देरशाम को आए तूफान पर कहा कि यह तूफान दिल्ली और पंजाब से आया है और अब इसके बाद हरियाणा में एक बड़ा तूफान परिवर्तन का आएगा। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने किसानों का धन्यवाद दिया। एक साल तक आंदोलन की लड़ाई लड़ी और भाजपा के घमंड को तोड़ दिया।

युवाओं में रोजगार की अलख जगा गए अरविंद

Kejriwal’s rally defeated politics

केजरीवाल बोले कि आप दंगे का भारत चाहते हैं या विकास का। ये निर्णय आपको खुद करना होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है और आगे वह 20 लाख युवाओं को देने की योजना हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि सेना में एक लाख पद खाली हैं। उन्हें तुरंत भरने का काम करें जो कि पिछले काफी लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर चिट्ठी लिखने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल