Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का तटबंध टूटा

0
132
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का तटबंध टूटा
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का तटबंध टूटा

खेतों में घुसा पानी, फसलें डूबीं
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव नैसी में देर शाम मारकंडा नदी का तटबंध टूटने के कारण पानी कई गांवों में घुस गया है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं। करीब 15 से 20 फुट चौड़े हिस्से में तटबंध टूटने के बाद नदी का तेज बहाव खेतों की ओर मुड़ गया और देखते ही देखते खेत पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही किसान भी मौके पर पहुंचे और खुद तटबंध को दोबारा बांधने की कोशिश की, लेकिन मारकंडा का पानी तेजी से खेतों में फैल गया।

ग्रामीणों द्वारा रात को ही प्रशासन को सूचित कर दिया गया, लेकिन कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों और किसानों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों के मुताबिक कि पिछले साल 2023 में भी नैसी में तटबंध टूटा था, उसके बावजूद इस बार मानसून से पहले कोई तैयारी नहीं की गई। वहीं देर रात गांव जलबेहड़ा में भी मारकंड़ा नदी का तटबंध टूटने से फसलें जलमग्न हो गई। संत कॉलोनी में पानी घुस गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्उ उचित प्रबंध करने की मांग की है।

प्रशासन की ओर से नहीं किए गए पुख्ता प्रबंध

ग्रामीणों ने का कहना है कि हर बार बारिश के बाद यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मारकंडा नदी की पटरी का मुआयना करने आया। साल 2023 में भी नदी का तटबंध टूटा था। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए।

इन गावों में भी घुसा पानी

सोमवार को शाहाबाद के कठवा, गुमटी, कलसाना, मलकपुर, मुगल माजरा और तंगौर में मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो हो गया। इस वजह से नदी का पानी इन गांवों से होकर खेत तक पहुंच गया, जिससे यहां करीब 1800 एकड़ फसलें डूब गई।