हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान पता चलता है
Luck And Money Line, (आज समाज), नई दिल्ली: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरें बनी हुई होती है जिनका अपना खास महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं, लकीरों और विशेष चिन्हों से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में पता चलता है। हथेली पर मुख्य रूप से जीवन रेखा, भाग्य रेखा, ह्रदय रेखा और कई तरह के पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाली धन रेखा के बारे विस्तार से बताएंगे।
हथेली पर कहां बनी हुई होती है धन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर धन रेखा सबसे छोटी उंगली जिसे कनिष्ठा कहते हैं, उसके नीचे बने बुध पर्वत के शुरू होती है। धन रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर हथेली के बीच वाले हिस्से गुजरती हैं। यह एक सीधी खड़ी रेखा होती हैं जिससे व्यक्ति की आर्थित स्थिति और संचित धन के बारे में जानकारियां मिलती है।
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बनती हैं ऐसी धन रेखा
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर बनी धन रेखा बहुत ही गहरी और स्पष्ट होती है। वे धन के मामले में बहुत ही समझदारी से इस्तेमार करते हैं। जिन लोगों की हथेली पर धन रेखा चंद्र पर्वत तक जाती है वे बहुत ही भाग्यशाली और सुख-सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं रहती है।
धनवान बनते हैं ऐसे लोग
सभी रेखाओं में भाग्यरेखा का विशेष महत्व होता है। भाग्यरेखा से व्यक्ति के जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का संकेत छिपा हुआ होता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा कलाई से शुरू होते हुए और बिना कटे हुए बिलकुल सीधे शनि पर जाकर मिलती हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। भाग्य के सहारे वह सफलता की ऊचाईयां छूता है। भाग्य रेखा जितनी गहरी और साफ होगी व्यक्ति उतनी ही ज्यादा भाग्यशाली होगा।
ऐसी धन रेखा नहीं होती अच्छी
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की धन रेखा सीधी और स्पष्ट नहीं होती है उनको जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से बहुत सक्षम नहीं होते हैं।
ये भी पढ़ें : आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में करेंगे संचरण