You touch the heights of the sky … Happy landing, INS welcomed Rafale: आप आसमान की ऊचाइयों को छूए..हैप्पी लैंडिंग, आईएनएस ने किया राफेल का स्वागत

0
251

न ई दिल्ली। फ्रांस से भारत आ रहे 5 लड़ाकू राफेल विमान ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया उसका स्वागत भारतीय नौसेना ने किया। आईएनएस कोलकाता ने राफेल के स्वागत मेंपायलट से कहा कि आप असमान की ऊंचाइयों को छूएं। इन पांचों राफेल विमानों की लैंडिंग अंबाला एयरबेस पर होगी। आईएनएस कोलकाता डेल्टा 63 ने कहा रोफेल से संपर्ककर कहा कि एरो लीडर, आपका स्वागत है। इसके जवाब में राफेल ने जवाब दिया कि धन्यवाद। इसके बाद आईएनएस कोलकाता ने कहा कि आप गर्व के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। हैप्पी लैंडिंग। वहीं दूसरी ओर राफेल के पायलट की ओर से जवाब दिया गया कि हवाएं हमारे अनुकूल हैं। हैप्पी हंटिंग। ओवर एंड आउट। राफेल विमानों का पहला बेड़ा बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास अंबाला एयरबेस पर उतरने वाला है, जिसकेकारण अंबाला के आसपा सुरक्षा व्यवस्था की गईहै। पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा हरियाणा के अंबाला एयरबेस में तैनात रहेगा। बता देंगे कि सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस सेराफेल ने उड़ान भरी थी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचेंगे। इस दौरान विमान केवल एक जगह संयुक्त अरब अमीरात में रुके।

SHARE