Three jawans died in avalanche in Jammu and Kashmir, one missing: जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से तीन जवानों की मौत, एक लापता

0
195

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर मे बर्फीला तूफान जानलेवा हो गया। तूफान आने की वजह से कई लोग और सेना के जवान इसमें फंस गए। माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हिमस्खलन हुआ जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई। जबकि सूत्रों के अनुसार एक सैनिक लापता है। जबकि एक अन्य को बचाया लिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एलओसी के करीब उत्तरी कश्मीर में हिमस्खलन की वजह से चार जवानों की मौत हो गई थी। यह हिमस्खलन दो स्थानों पर हुआ था। कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए।
तीन जवानों का शव बरामद किया गया था, जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया। एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो जवान फंस गए थे। कश्मीर के अलावा नए बने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में फंस गया था। लगभग 18 हजार फुट की ऊंचाई पर यह गश्ती दल शनिवार को हिमस्खलन के कारण फंस गया जिसमें दो जवानों की मौत हो गई थी।

SHARE