पंचकूला में 48 अवैध हुक्का बार पर रेड

0
382

–  होम मिनिस्टर अनिल विज के पास पहुंची पंचकूला में अवैध हुक्का बार की शिकायत, विज ने लगाया पंचकूला पुलिस कमिश्नर को कॉल

– पुलिस कमिश्नर को कॉल करने के बाद ही हरकत में आई पंचकूला पुलिस, एक के बाद एक 48 जगहाें पर अवैध हुक्का बार को लेकर की गई रेड

– ज्यादातर जगहों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी हुक्का बार मालिकों को जानकारी, पहले ही हटाए गए अवैध हुक्के

– सेक्टर 5 में वेदा नाम के कैफे में मिला चलता हुआ हुक्का, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमित शर्मा। पंचकूला

पंचकूला की अलग अलग मार्केट्स में कैफे या बार के नाम पर चल रहे अवैध हुक्का बार पर पंचकूला पुलिस ने अभी तक कोई भी बडी कार्रवाई नहीं की थी, जबकि कई बार पुलिस और प्रशासन के पास इस मामले में शिकायतें आई हैं। लेकिन मंगलवार को चौकाने वाली बात सामने आई है,कि पंचकूला में चल रहे अवैध हुक्का बार की शिकायत जैसे ही हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज दी गई, तो विज ने तुंरत ही पंचकूला के पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह को कॉल लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में पंचकूला पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कुल 48 जगह पर छापेमारी की। लेकिन पुलिस के हुक्का बार में पहुंचने से पहले ही ज्यादातर जगहों से हुक्का हटाए जा चुके थे। जबकि सेक्टर 5 के एक कैफे वेदा में हुक्का चलता हुआ मिला, तो पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया है।

असल में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के साथ कंाग्रेस के कुछ पद्दाधिकारी यहां अंबाला में अनिल विज से मिलने के पहुंचे। इस दौरान शहर के कई मुद््दों को लेकर शिकायतें दी गई। इसी दौरान एनएसयूआई नेता दीपांशु बंसल की ओर से विज को शहर में चल रहे अवैध हुक्का बार के बारे में शिकायत दी।

पुलिस को इस बारे में कई बार शिकायतें दी गई

जैसे ही दीपांशु की ओर से अवैध हुक्का बार के बारे में शिकायत दी गई, तो उसके बाद कांग्रेस के एक पार्षद अक्षयदीप चौधरी ने भी शिकायत दी। वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने हुक्का बार पर ना होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। दीपांशु ने बताया कि विज को उन्होंने बताया कि पंचकूला प्रशासन से लेकर पुलिस को इस बारें में कई बार शिकायतें दी गई है। डीजीपी तक को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

होम मिनिस्टर अनिल विज के पास पहुंची पंचकूला में अवैध हुक्का बार की शिकायत

जिसके बाद विज ने एक दम से पंचकूला के पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह को कॉल करने के लिए कहा। जिसके बाद सौरभ सिंह से अवैध हुक्का बार को लेेकर पूछा गया, और उन्हें कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सूत्रों के अनुसार एक घंटे में एक्शन टेकन रिपोर्ट तक मांगने की बात कही गई। जिसके बाद पंचकूला में एक दम से सभी थाना प्रभारियों को पुलिस कमिश्नर ऑफिस से कॉल आ गई। ऐसे में कॉल आने के बाद सभी थाना प्रभारियों की टीमें अपने अपने एरिया में खुले अवैध हुक्का बार में चैेकिंग करने के लिए पहुंच गए। चौकाने वाली बात यह है, पुलिस कमिश्नर तक को सबूत देने के लिए सभी टीमों ने अपने अपने मोबाइल पर वीडियो तक बनाई।

48 जगहों पर रेड, ज्यादातर को पहले मिली जानकारी, सिर्फ जगह मिला हुक्का

इस दौरान बडी बात यह सामने आई कि शहर के सेक्टर 8,9,10,11,5,3,एमडीसी, चंडीमंदिर एरिया में चल रहे अलग अलग हुक्का बार में पुलिस की टीम ने रेड की। पुलिस ने 48 जगहों पर छापेमारी की, लेकिन चौकाने वाली बात यह है, कि कहीं भी पुलिस को अवैध हुक्का चलता हुआ नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार हुक्का बार मालिको पुलिस के अाने के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी थी। ऐसे में कहीं भी किसी भी हुक्का बार में हुक्का, फ्लेवर तक नहीं मिले। जबकि रोजाना ही इन हुक्का बार में अवैध हुक्का सर्व होते हैं। इसका सबसे बडा सबूत है, कि रोजाना ही इन हुक्का बार के सोशल मीडिया एकाउंट पर हुक्का सर्व होने की वीडियो शेयर होती हैं।

सेक्टर 5 में वेदा हुक्का पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया

वहीं दूसरी ओर बडी बात यह है, कि कांग्रेस के एक नेता की वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया गया है, कि ये नेता खुद भी हुक्का पीता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अलग अलग ग्रुपों में इस वीडियो और फोटो को शेयर किया जा रहा है।

SHARE