Rahul-Priyanka’s march to Rajivas stopped: राहुल-प्रियंका का राजनिवास तक मार्च रोका, अलका लांबा हुईं घायल

0
289

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की किसोनों की मांग के समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंदगी राम अखाड़े से राजनिवास तक मार्च शुरू कर दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड पर मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान आंसू गैस छोड़ने के साथ पानी के बौछार की तैयारी भी पुलिस ने की थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। यहां मौजूद राहुल गांधी ने कार्यकतार्ओं को संबोधित किया और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वापस चले गए, लेकिन प्रियंका ने लोगों को संबोधित नहीं किया।
इस आवसर पर मौजूद बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार को इन तीनों कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। भाजपा और उसकी कोर टीम ने केन्द्रीय कृषि कानूनों का लाकर एक बार फिर किसानों के अधिकारों का हनन किया है। केन्द्र सरकार ने इन कानूनों को किसानों की मदद करने के लिए नही बल्कि किसानों को खत्म करने के लिए बनाया है। श्री राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इन कानूनों को पूंजीपति मित्रों की मदद करके उन्हें फायदा पहुॅचाने के लिए लाई है ।
हालांकि यह मार्च राहुल गांधी के नेतृत्व में एलजी के निवास तक नहीं पहुंच सका लेकिन इसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच में काफी झड़प हुई। इसी झड़प के दौरान कांग्रेस की नेता अलका लांबा का हाथ कट गया और उसमें से काफी खून बहा।
राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि केन्द्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा, कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और जब तक कानूनों को वापस नही लिया जाता कांग्रेस पार्टी पीछे नही हटेगी।
उपराज्यपाल निवास के घेराव के मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार के अलावा अ0भा0क0कमेटी के महासचिव के.सी. वेनुगोपाल, दिल्ली प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल, पूर्व सांसद रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ और उदित राज सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी उपाध्यक्ष, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एन.एस.यू.आई. सेल एंव विभागों के हजारां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को 51वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता चंदगीराम अखाड़े पर एकत्र हुए।

SHARE