Priyanka said, Congress workers with farmers till the end: प्रियंका ने कहा, आखरी दम तक कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ

0
240

नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेकिसानों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही इस कानून के खिलाफ है और किसानों को भी समर्थन कर रही है। आज जब सिंधु बार्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंकिसानों ने ‘भारत बंद’ का समर्थन किया तो कांग्रेस ने भी उनका साथ देने का निर्णय लिया था। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानकारी दी कि उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश में कई जगह नजरबंद किया गया या तो गिरफ्तार किया गया। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी और एमएसपी बचाने के लिए ये ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी दम तक किसानोंका साथ देंगे। जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है। उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। ये संघर्ष आपकी (आमजन) थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है उन्होंने सभी वर्गों व तबकों के लोगों से किसानों का साथ देने का आह्वान किया है।

SHARE