President Ramnath Kovind expresses his sadness over the demise of Sheila Dikshit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया दुख

0
718

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ। कोविंद ने दीक्षित के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक शख्सियत श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ जिसके लिये उन्हें याद किया जाएगा।’’ दीक्षित (81) का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं।

  • TAGS
  • [post_tags]