Payal joins Ramdas Athawale’s party, accusing Anurag Kashyap of sexual exploitation: अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल ने ज्वाइन की रामदास आठवले की पार्टी

0
220

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री पायल घोष ने रामदास अठावले की पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। पायल घोष ने बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का अरोप लगाया था। रामदास अठावलेकी उपस्थिति में पायल घोष उनकी पार्टी मेंशामिल हुर्इं। इस मौके पर रामदास आठवले बोले कि ‘पार्टी में शामिल होने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।” उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कश्यप पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (क), 354 (महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल देना), 341 (गलत संयम) और 342 (गलत तरीके से प्रताड़ना) के अंतर्गत आरोप लगाए हैंऔर एफआईआर तहत आरोप लगाया गया है। पायल घोष की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्जकी और अनुराग कश्यप को बुलाकर पूछताछ भी की। इस दौरान, अनुराग से करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। खुद पर लगे आरोपों पर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों को बताया कि साल 2013 अगस्त में वो श्रीलंका में थे। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को दिए हैं।

SHARE