Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : मोदी

0
231

Pahalgam Attack Anniversary, (आज समाज), नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बर्बर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत आतंकवाद के सामने कभी झुकता नहीं है। इस मौके पर भारतीय सेना की तरफ से भी आतंकियों और उनके पालनहारों को सख्त संदेश दिया गया है।

आतंकियों ने कर दी थी 26 पर्यटकों की हत्या

गौरतलब है कि आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को विश्स प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी दुख और संवेदना प्रकट की। उन्होंने अपने एक भावुक संदेश में लिखा, पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए घातक हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ

पीएम ने कहा, मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जो इस अपूरणीय क्षति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत आतंकवाद के खिलाफ आज तक न  कभी झुका है और न आने वाले समय में कभी झुकेगा, प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सेनाएं आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगी। एक राष्ट्र के तौर पर, हम दुख व संकल्प में हमेशा एकजुट हैं। उन्होंने कहा, भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा न आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी सफल होने देंगे।

भारत के खिलाफ कृत्यों का जवाब मिलना तय : सेना 

सेना की ओर से आतंकियों व उनके सरपरस्तों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दिए गए खुले संदेश में कहा गया कि यदि भारत के खिलाफ इस तरह के कृत्यों का जवाब मिलना तय है। पीड़ितों को हर हालत में इंसाफ मिलेगा। सैन्य अधिकारियों ने आॅपरेशन महादेव से जुड़ा एक ग्राफिक्स शेयर किया है। घिनौने कदम उठाओगे तो उसका जवाब मिलना तय है। ग्राफिक्स में बताया गया है कि किस तरह पहलगाम के गुनहगारों को को जहन्नुम का रास्ता दिखाया गया। बता दें कि आपरेशन महादेव में सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में संलिप्त आतंकियों को मार गिराया था।

पाकिस्तान में घुसकर खत्म किए थे आतंकी अड्डे

आतंकियों ने बैसरन घाटी में भ्रमण कर रहे पर्यटकों से धर्म पूछ-पूछकर उन पर गोली चलाई थी। इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने आॅपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान स्थित आतंकी पनाहगाहों को नेस्तनाबूद कर दिया था।

ये भी पढ़ें : Chardham Yatra: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री ने किया भक्तों का स्वागत

  • TAGS
  • [post_tags]