पैकेज का एलान- छोटे व्यापारियों के लिए राहत, 25 लाख छोटे व्यापारियों को सस्ता कर्ज

0
718

नई दिल्ली। देश मेंकोरोना महामारी की दो लहर आ चुकी है। जिसने देश की अर्थव्यवस्था पर तो असर डाला ही है लेकिन इस कोरोना महामारी के कारण हजारों लोगों के उद्योग धंधे खत्म हो गए। छोटे व्यापरियों की तो इस कोरोना महामारी के कारण कमर ही टूट गई। अब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने छोटे व्यापरियों को राहत देने के लिए और देश के उद्योग धंधों को राहत देने के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी योजना का एलान किया। सोमवार को वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 15 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए ईपीएफ में केंद्र सरकार की ओर से 24 फीसदी अंशदान जमा कराने की योजना मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र को 50 हजार करोड़ दे रही हैं। 1.50 लाख करोड़ की अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी योजना भी उन्होंने घोषित की। 25 लाख छोटे कारोबारियों को 1.25 लाख रुपये तक का सस्ता कर्ज मिलेगा।
गरीब के लिए मुफ्त अनाज देने वाली योजना कल्याण अन्न योजना को भी नंबर तक चलाया जाएगा इसकी जानकारी थी। इसके तहत 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। इस पर कुल दो लाख करोड़ तक का खर्च होगा। इस महामारी से पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संकटग्रस्त पर्यटन उद्योग को राहत के लिए वित्तमंत्री ने पर्यटकों को वीजा शुल्क से राहत दी। इसमें पहले पांच लाख पर्यटकों को भारत यात्रा करने पर वीजा शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2022 तक मुफ्त पर्यटक वीजा सरकार देगी।
कुछ अन्य मुख्य एलान जो प्रेस कॉन्फ्रेंस किए -बतौर वित्तमंत्री 11 हजार टूरिस्ट गाइड को मदद दी जाएगी। टूर एजेंसियों को 11 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा। रबी में गेहूं की 4.32 करोड़ टन खरीदी हुई। किसानों को 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आत्मनिर्भर भारत योजना की मियाद 31 मार्च 2022 बढ़ाई गई

SHARE