Nepal and China together declared the height of Mount Everest ..नेपाल और चीन ने मिलकर बताई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई..

0
251

नई दिल्ली। माउंट एवरेस्ट की ऊचाई के बारे मेंनेपाल और चीन नेबताया। दोनों देशों ने मिलकर एवरेस्ट की ऊचाई जारी की। संशोधित ऊंचाई के बारे मेंनेपाल और चीन ने बताया कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई 8848.86 मीटर है। नेपाल सरकार की ओर से एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई मापा गया है। बता दें कि एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर पिछले कुछ सालोंसे बहस चल रही थी। माउंट एवरेस्ट क ी ऊंचाईके लिए कहा जा रहा था कि वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ चोटी की ऊंचाई मेंबदलाव हुआ है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि नेपाल ने एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर मापी है। नई ऊंचाई, पिछली बार मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर अधिक है। भारत सर्वेक्षण द्वारा 1954 में किए गए मापन के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 1847 में 8,778 मीटर मापी गई थी। लेकिन, अब 2020 में नेपाल और चीन के संयुक्त प्रयासों के कारण नई संशोधित ऊंचाई का पता चला है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू और बीजिंग में एक साथ आधिकारिक ऊंचाई की घोषणा की। विदेश मंत्री ग्यावली ने मंगलवार को कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8,848.86 मीटर है।”

SHARE