NCP weakens Congress like termites: महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव ने पत्र में सोनिया को लिखा, एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस को कर रही कमजोर

0
174

नई दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को महाराष्ट्रमें कांग्रेस की स्थिति को लेकर पत्र लिखा। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा गया है कि शिवसेना और एनसीपी कांग्रेस को महाराष्ट्र में कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। महासचिव विश्वबंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होनें आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है और सरकार सिर्फ एनसीपी और शिवसेना चला रही है। महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस पार्टी ने एक वर्ष में क्या पाया और क्या खोया’ शीर्षक से सोनिया गांधी को कांग्रेस केमहासचिव ने पत्र लिखा। मुंबई कांग्रेस के महासचिव का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की है। लेकिन शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है। अपने पत्र में कई प्वाइंट में विश्वबंधु राय ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी दल सोची समझी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम आवश्यक हैं।

SHARE