Mulayam Singh Yadav admitted in Lucknow Medanta, health deteriorated: मुलायम सिंह यादव लखनऊ मेदांता में भर्ती, तबीयत बिगड़ी

0
269

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी केपूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पेट मेंदर्द की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है जो निगेटिव है। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है। अस्सी वर्षीय मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनका स्वास्थ्य सही नहीं है। आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पतल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

SHARE