Mukesh and Nita Ambani became grandparents: मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी

0
417

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। मुकेश अंबानी दादा बन गए है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के घर बेटे ने जन्म लिया है। मां श्लोका और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मुकेश अंबानी की अपने पोते के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। मुकेश अंबानी के बेटेआकाश की शादी पिछले वर्ष मार्च में हुई थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता की ओर सेआधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

SHARE