Kangana Ranaut now called Chief Minister of Maharashtra an insignificant person: कंगना रनौत ने अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया तुच्छ व्यक्ति

0
287

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर वार-वार किए जा रही हैं। पहले उन्होंने अपनेआॅफिस टूटने पर भी उद्धव के खिलाफ बयानबाजी की थी। अब एक बार फिर उन्होंने सीएम उद्धव को निशाने पर लिया है। उद्धव ठाकरेने हिमाचल प्रदेश को गांजे की खेती करने वाला राज्य बताया था। जिस पर अभिनेत्री ने पलटवार किया। कंगना ने ट्वीट कर सीएम उद्धव ठाकरे से इस संबंध में सवाल किया। उद्धव इस तरह क्यों व्यवहार करते हैं कि महाराष्ट्र उनका है? रनौत ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुच्छ व्यक्ति कह डाला। रविवार को दशहरा भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कंगना रनौत या हिमाचल प्रदेश का का नाम लिए बिना कहा कुछ लोग मुंबई रोजी-रोटी के लिए आते हैं और इसे पीओके बताकर गाली देते हैं। उद्धव ने कहा, ”मुंबई पीओके है, यहां हर जगह ड्रग्स लेने वाले लोग हैं। वे कुछ इस तरह की तस्वीर बनाना चाहते हैं। वे नहीं जानते हैं कि हम अपने घरों में तुलसी उगाते हैं, गांजा नहीं। गांजे के खेत आपके राज्य में है, आप जानते हो कहां, महाराष्ट्र में नहीं।”कंगना ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा, ”मुख्यमंत्री आप बहुत तुच्छ व्यक्ति हैं। हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है, यहां सबसे अधिक संख्या में मंदिर हैं और क्राइम रेट शून्य है। हां, यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है, यह सेब, कीवी, अनार और स्ट्रॉबेरी की उपज होती है, यहां कोई कुछ भी उगा सकता है।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1320619622484209664

SHARE