Kamal Nath and Digvijay Singh are the biggest traitors in Madhya Pradesh – Jyotiraditya Scindia: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े गद्दार हैं-ज्योतिरादित्य सिंधिया

0
239

 नई दिल्ली। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के इन दोनों बड़ेनेताओं पर भाजपा सांसाद राज्य की जनता के साथ धोखा देना का उन पर आरोप लगा रहे हैं। मुरैना में एक शनिवार को कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने काांग्रेस के दोनों नेताओं को गद्दार तक कह दिया। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे गद्दार कहते हैं, अरे कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी इतिहास के पन्ने पलट लो, डीपी मिश्रा जी ने जनता के खिलाफ कदम उठाया था तब राजमाता ने डीपी मिश्रा जी की सरकार को जमीन पर लाकर मिट्टी चटा दी थी। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े गद्दार हैं। ज्योतिरादित्य अपने पुराने साथियों पर जमकर बरसे और कहा कि मध्यप्रदेश की जनता को सबसे ज्यादा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने छला है। इन्होंने 15 महीनों के दौरान किसानों के ऋण माफ नहीं किए। उन्होंने शिवराज सरकार पर 8 हजार करोड़ का ऋण छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग ने कांग्रेस को सत्ता दी लेकिन कलमनाथ ने इसी क्षेत्र के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया। यहां के विधायकों से मिलने के लिये मुख्यमंत्री के पास समय तक नहीं था। आज इन्हें नैतिकता याद आ रही है। वहीं दूसरी ओर सीएम मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ सरकार के लिए कहा कि इनकी सरकार ने भष्टाचार को चरम पर पहुंचाया, इन्होंने सारे रिर्काड तोड़ दिए। 

SHARE