Jatin Prasad left Congress and joined BJP: कांग्रेस छोड़भाजपा में शामिल हुए जतिन प्रसाद

0
231

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से तीन पीढ़ी से जुड़े जतिन प्रसाद ने अब कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जतिन प्रसाद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। विशेषतौर पर वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से खफा थे और वह अपने क्षेत्र में काम नहीं कर पाने और उनके क्षेत्र शाहजहांपुर की उपेक्षा को लेकर वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। आखिरकार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि जितिन के पिता जितेंद्र प्रसाद ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई थी। वह वर्ष 2000 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में बगावत करते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ उतरे थे। अब 21 साल बाद उनके बेटे ने भी कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए और भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। यह महत्वपूर्ण समय है क्योंकि जल्द ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टी सूत्रोंके अनुसार वह पार्टी द्वारा उन्हेंप्रदेश स्तर के निर्णयों में शामिल नहीं किया जा रहा था और खास तौर पर वह ज्यादा नाराज तब हुए जब उन्हेंबताए बिना ही शाहजहांपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिया गया। प्रसाद के साथ बीते कुछ महीनों में काम करने वाले एक लीडर ने कहा, ‘उनका कहना था कि शाहजहांपुर में उन लोगों को कांग्रेस ज्यादा महत्व दे रही है, जो सपा छोड़कर आए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए सालों तक काम करने वाले लोगोंको हाशिये पर डाल दिया गया है।’

SHARE