Hooda becomes Congress Legislature Party leader, will take charge of Leader of Opposition in Vidhan Sabha: हुड्डा बने कांग्रेस के विधायक दल के नेता, विधानसभा में निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

0
225

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने इस बार हरियाणा विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया। भले ही वह जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन अच्छा किया। बता दें कि चुनावों के पहले कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़े बदलाव किए थे। हरियाण प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को बनाया था और चुनाव की कमान भूपिन्दर सिंह हुड्डा को दी थी। हालांकि इसके बाद हरियाणा के कांग्रेसी नेता अशोक तंवर खासे नाराज दिखे और उन्होंने दिल्ली तक पहुंच कर प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक चुने गए हैं। अब अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया। हुड्डा अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता नियुक्त करने संबंधी निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था। पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट दी जिसके बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। इस तरह हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया।

SHARE