Haryana Municipal Elections – Haryana Janjetana Party candidate Shakti Rani wins in Ambala: हरियाणा निकाय चुनाव- अंबाला में हरियाणा जनजेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी विजयी

0
325

नई दिल्ली। निकाय चुनावों के लिए हरियाणा वोट डाले जा चुके हैंऔर आज निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अंबाला, सोनीपत, पंचकूला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सीधा चुनाव हुआ है।
– हरियाणा के अंबाला में नगर निगम के मेयर पद के चुनाव के लिए हरियाणा जन चेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति ने जीत हासिल कर ली। जबकि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के इलाके में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

– सोनीपत के नगर निगम केचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने महापौर के पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार निखिल मदान ने भाजपा केप्रत्याशी ललित बत्रा को 13,818 मतों से हरा दिया। जबकि रेवाड़ी में निर्दलीयों प्रत्याशी विजयी हुआ। रेवाड़ी में अभी तक 9 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से निर्दलीयों ने 6 तो कांग्रेस समर्थित ने 1 सीट और बीजेपी ने 2 जीतों पर जीत दर्ज की।

SHARE