Former Bihar Chief Minister Jagannath Mishra dies three times: बिहार के तीन बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

0
174

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस दिल्ली में ली। तीन बार वह बिहार के मुख्यमंत्री रहे। आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे यह दुनिया छोड़ चले गए। पहली बार वर्ष 1975 में वह मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद दूसरी बार 1980 में और आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्रा लेक्चरर थे। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। अर्थशास्त्र का प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर तैयार किए थे।

SHARE