Five Rafale planes flew from France to India, India to arrive soon: फ्रांस से भारत के लिए पांच राफेल विमानों ने उड़ान भरी, जल्द पहुंचेंगे भारत

0
256

अंबाला। भारत का लद्दाख सीमा पर चीन केसाथ विवाद चल रहा है। इस बीच भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने इसकी ताकत बढ़ाने केलिए पांच राफेल भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। फ्रांस से पांच राफेल विमानों ने उड़ान भर ली है। यह पांच राफेल विमान 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला मेंएयरफोर्स स्टेशन मेतैनात किए जाएंगें। गौरतलब है कि राफेल विमानों को यूएई में ईधन भरा जाएंगा। फ्रांस में भारत के दूतावास ने राफेल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारतीय बेड़े में शामिल होने के लिए फ्रांस से उड़ रहे हैं। बता दें कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल की डील की है। फ्रांस द्वारा दी जा रही यह पहली खेम है जिसमें पांच राफेल भारत आ रहे हैं। इंडियन एयरफोर्स के 12 पायलट और इंजीनियर्स को ट्रेनिंग दी गई है। उड़ान भरने से पहले फ्रांस में भारत के राजदूत ने पायलटों से मुलाकात की।

SHARE