Fear of lockdown among people: लोगों में लॉकडाउन का डर, फिर दिल्ली से लेकर पुणे तक घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर

0
242

देश मेंकोरोना की स्थिति बहुत कठिन हो रही है। दिन ब दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है। वायरस के संक्रमण के कारण देश के कई राज्यों मेंनाइट कर्फ्यू लगाया गया हैतो कहीं लॉकडाउन भी लगाया गया है। लेकिन जिस तेजी से कोरोना मरीजोंकी संख्या देश में बढ़ रही है। उससे कामगार और मजदूरों में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगने की आशंका प्रबल होती जा रही है। इसी कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद कई प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली छोड़कर अपने मूल स्थानों की ओर जाते हुए देखा गया। कुछ लोगोंने कहा कि शहर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। हो सकता है कि सरकार लॉकडाउन लगाए। इसलिए, मैं अपने परिवार के साथ झारखंड वापस जा रहा हूं। चाय बेचने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि वह भी अपने गांव वापस एक जा रहा हैहम पिछले लॉकडाउन जैसी स्थिति से बचना चाहते हैं। जिस प्रकार कोरोना बढ़ रहा है लॉकडाउन लग सकता है। एक अन्य ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यहां फंस गई थी, फिर से ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहती है। अभी के लिए घर जाना बेहतर है।

SHARE