Emmanuel Sharpenchi and Genfir Doudna received Nobel Prize for Genome Studies in Chemistry: रासायन विज्ञान में जीनोम स्टडी के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार

0
215

इस वर्ष के नोबल पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को हुई। रसायन (केमिस्ट्री) विज्ञान में वर्ष 2020 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को यह पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए इन्हें दिया जा रहा है। स्वीडिश अकेडमी आॅफ साइंसेज पैनल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। बता दें कि नोबेल पुरस्कार उन कार्यों के लिए दिया जाता हैजो आज केव्यावहारिक रूप सेबहुत ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। इसी तरह पिछले साल लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। बता दें कि नोबेल पुरस्कार में विजेता को स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना लगभग 8.20 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है । बता दें कि स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी आॅफ साइंसेज ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन के रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल संबंधी खोज के लिए तथा जर्मनी के रीनहार्ड गेंजेल और अमेरिका की एंड्रिया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट आॅबजेक्ट’ की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक माइकल हफटन को देने की घोषणा की थी।

SHARE