Decided to run domestic Ayrlainsa, will start the service from May 25: डोमेस्टिक एयरलाइंसा को चलाने का फैसला, 25 मई से शुरू होगी सेवा

0
426

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण देश में लगभग सभी गतिविधियां बंद हो गर्इं थी। लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट देने के बाद अब अर्थव्यवस्था को खोलेन के उपाय चल रहे हैं। इस बीच अन्य सार्वजनिक गतिविधियां जो लॉकडाउन के कारण बंद कर दी गर्इं थी पुन: खोल जा रही हैं। इसमेंविमान सेवाएं भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने अब डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी दी है। देश के सभी हवाईअड्डों और डोमेस्टिक एयरलाइंस को 25 मई से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि रेवले को भी चलाने का फैसला लिया गया है। पहले एसी ट्रेने और बाद में नॉन एसी ट्रेने भी चलाने का फैसला लिया गया। विमान सेवा में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा और गाइडलाइंस को फॉलो किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से विस्तार से इसकी जानकारी दी जाएगी। हालांकि अभी आंशिक रूप से ही फ्लाइट सर्विस शुरू की जाएगी।

SHARE