Congress President Sonia Gandhi admitted for routine checkup at Gangaram Hospital in Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुईं रूटीन चेकअप के लिए भर्ती

0
168

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एकाएक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को गुरुवार की शाम को गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से इसे नियमित जांच का हिस्सा बताया है। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट) डॉक्टर डी.एस. राणा ने कहा- “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि सोनिया गांधी को भी इसके पहले फरवरी में पेट दर्द की शिकायत केकारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHARE