Congress does not save my father, no future can be given to the country – Arvind Kejriwal: कांग्रेस का नहीं बचा माई-बाप, देश को नहीं दे सकती कोई भविष्य-अरविंद केजरीवाल

0
201

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतर कलह बिहार विधानसभा चुनाव मेंहार के बाद सबके सामने है। पार्टी के कई नेताओं की नाराजगी सामने आने के बाद अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी कांग्रेस के लिए कहा कि यह पार्टी देश को भविष्य नहींदे सकती। कांग्रेस का कोईमाई-बाप नहीं बचा है। जनता कांग्रेस या भाजपा किसी को भी वोट दे लेकिन सरकार भाजपा की ही बनती है। कांग्रेस के विधायक बाद में अलग होकर बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस पर एक आयोजन मेंजमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस पूरी तरह से ढहती जा रही है। कांग्रेस देश का भविष्य नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी एक छोटी पार्टी है। संगठन के तौर पर हमारा ज्यादा विस्तार नहीं है, लेकिन दिल्ली के कामों ने पूरे देश के लोग इज्जत से आम आदमी पार्टी को देखते हैं। मुझे यह उम्मीद है कि देश के लोग विकल्प जरूर देंगे।’ बता दें कि बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस से कई दिग्गज नेता पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। इस समय जो वरिष्ठ नेता कांग्रेस में बचे हैं वह भी असंतुष्ट हैं।

SHARE